उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ रतनपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में करीब 35 से 40 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बस अयोध्या से बलिया लौट रही थी, जहाँ यात्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर वापस जा रहे थे। देर रात हुए इस हादसे की वजह ड्राइवर को आई झपकी बताई जा रही है, जिससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं घायल रोशनी वर्मा ने हादसे को लेकर अपना बयान भी दिया है।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री बलिया जिले के रहने वाले हैं और उनका संबंध परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के गांव से भी बताया जा रहा है।
👉 इस वीडियो में जानिए:
हादसे की पूरी कहानी
एक्सीडेंट की असली वजह
घायलों की स्थिति
प्रशासन की कार्रवाई
वीडियो को अंत तक देखें और शेयर जरूर करें।
ऐसी ही खबर देखने के लिए QR code scan karke hamara app download karein।
#MauAccident #BusAccident #UPNews #BreakingNews #Ayodhya #Ballia #RoadAccident #HindiNews #STVIndiaNews #LatestNews #ViralNews #IndiaNews #AccidentNews #UPBreaking #NewsUpdate
Team STV India News BY Sandeep Chaudhary
Facebook Page: https://www.facebook.com/stvindianewsup
Instagram Page: https://www.instagram.com/stvindianews/














