बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहाँ Punjab National Bank के शाखा प्रबंधक के घर अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 7 से 8 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि बदमाश सिर्फ जेवरात ही नहीं, बल्कि रसोई में रखा हुआ गैस सिलेंडर भी अपने साथ ले गए।
घटना के समय पीड़ित अपने दिल्ली स्थित घर पर मौजूद थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह घटना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के राधा कृष्ण कुंज इलाके की बताई जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
👉 ऐसी ही बड़ी और सटीक खबरों के लिए STV India News को Subscribe करें और Bell Icon जरूर दबाएं।
👉 ऐसी ही खबर देखने के लिए QR कोड स्कैन करके हमारा ऐप डाउनलोड करें।
#Bulandshahr #Sikandrabad #TheftCase #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #HindiNews #STVIndiaNews #Chori #PoliceInvestigation #IndiaNews #LatestNews #ViralNews #crimealert
Team STV India News BY Sandeep Chaudhary
Facebook Page: https://www.facebook.com/stvindianewsup
Instagram Page: https://www.instagram.com/stvindianews/














