Advertisement

Breaking News: बुलंदशहर के Army जवान नायक तिलक सिंह का Jammu Kashmir में निधन | Heart Attack से मौत

Breaking News: बुलंदशहर के Army जवान नायक तिलक सिंह का Jammu Kashmir में निधन | Heart Attack से मौत

बुलंदशहर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की डिबाई तहसील के खैरपुर गांव के निवासी भारतीय सेना के नायक तिलक सिंह का जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।

नायक तिलक सिंह पिछले 12 साल 3 महीने से भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे और देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात थे। उनकी अचानक मौत की खबर जैसे ही गांव खैरपुर और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

नायक तिलक सिंह अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और “तिलक सिंह अमर रहें” के नारे लगाए। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि गांव के प्रवेश द्वार का नाम शहीद नायक तिलक सिंह गेट रखा जाए, गांव में शहीद स्मारक बनाया जाए और एक सड़क का नाम भी उनके नाम पर रखा जाए।

इस वीडियो में देखें नायक तिलक सिंह के जीवन, सेना में उनकी सेवा और अंतिम विदाई की पूरी रिपोर्ट।

वीडियो को Like 👍, Share 📤 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें ताकि आपको ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरें मिलती रहें।

#TilakSingh
#IndianArmy
#BulandshahrNews
#ArmySoldier
#BreakingNews
#IndianArmyNews
#JammuKashmirNews
#PoonchSector
#ArmyJawan
#IndianSoldier
#UPNews
#ArmyRespect
#ArmyMartyr
#IndiaNews
#BreakingNewsIndia

Team STV India News BY Sandeep Chaudhary
Facebook Page: https://www.facebook.com/stvindianewsup
Instagram Page: https://www.instagram.com/stvindianews/

Translate »
Need Help?