बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के श्मशान घाट से एक रहस्यमयी मामला सामने आया है। पिछले 10–12 वर्षों से श्मशान घाट में रह रहे सेवादार बिन्नामी बाबा अचानक लापता हो गए हैं। जब स्थानीय लोग उनके कमरे तक पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए, क्योंकि कमरे में चारों तरफ खून के निशान मिले।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कमरे में बाबा मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका पालतू कुत्ता मृत अवस्था में मिला। पुलिस जांच में कमरे से लेकर श्मशान घाट के पास बह रही काली नदी तक खून के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटनास्थल से कुछ दांत भी बरामद हुए हैं, जिन्हें प्रथम दृष्टया किसी जानवर के बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मौके पर कुछ पैरों के निशान भी मिले हैं, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वे किसी जंगली जानवर के हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और बिन्नामी बाबा की तलाश जारी है।
क्या यह किसी जंगली जानवर का हमला है या इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है? पूरी खबर जानने के लिए यह वीडियो देखें।
ऐसी ही लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, क्राइम न्यूज और उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें STV India News के साथ।
#BulandshahrNews #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #MysteryCase #ShamshanGhat #PahasuNews #BinnamiBaba #HindiNews #STVIndiaNews
Team STV India News BY Sandeep Chaudhary
Facebook Page: https://www.facebook.com/stvindianewsup
Instagram Page: https://www.instagram.com/stvindianews/














