CBI अफसर बनकर दिनदहाड़े डकैती! बुलंदशहर में इंद्रपाल ताऊ गैंग गिरफ्तार, 63 लाख की रिकवरी

बुलंदशहर पुलिस ने सीबीआई अफसर बनकर व्यापारी के घर दिनदहाड़े डकैती डालने वाले कुख्यात अपराधी इंद्रपाल ताऊ समेत 5 शातिर डकैतों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 13 लाख 30 हजार रुपये नकद, अवैध असलहा, बाइक और कार बरामद की गई है।
आरोप है कि डकैतों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर व्यापारी के परिवार को बंधक बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इस लूट की साजिश में व्यापारी का नौकर संजय शर्मा भी शामिल था, जिसकी मुखबिरी पर घटना को अंजाम दिया गया।
गैंग का सरगना इंद्रपाल ताऊ है, जिस पर अकेले 31 मुकदमे दर्ज हैं और वह महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, एमपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
इंद्रपाल ताऊ और याकेश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
यह घटना 19 दिसंबर को कोतवाली अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला पोखर में हुई थी।

#BulandshahrBreaking
#CBIAfsarBanKarLoot
#IndrapalTau
#BulandshahrPolice
#LootGangBusted
#CrimeNews
#UPPolice
#STVIndiaNews
#Anupshahr
#BigBreaking

Translate »
Need Help?