लखनऊ दुबग्गा में 70+ भेड़ों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान | प्रति भेड़ ₹10,000 मुआवज़ा

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के पास 70 से अधिक भेड़ों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बनाई गई पार्किंग में कार्यक्रम के बाद बचा खाना फेंका गया था। उसी खाने को खाने से भेड़ों की मौत का आरोप है।
मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं और मृत प्रत्येक भेड़ पर ₹10,000 की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इस घटना से गरीब पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

#Lucknow #Dubagga #SheepDeath #CMYogi #YogiAdityanath #BreakingNews
#UttarPradesh #PMProgram #NationalPrernaSthal #AnimalDeath
#Compensation #LivestockNews #HindiNews

Translate »
Need Help?