उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर।
मंगलवार को बुलंदशहर के भूड़ चौराहा स्थित पार्क में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष नाफे अंसारी, ठाकुर राकेश भाटी और ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों और उनके द्वारा किसानों के लिए लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई को याद किया।
कांग्रेस नेताओं ने वर्तमान सरकार पर किसानों की जमीनें छीने जाने का आरोप लगाया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही आज देश में किसानों की सच्ची लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून और मुआवजे का जिक्र करते हुए किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया।
📍 स्थान: बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
📺 STV India News – सच की आवाज़
#BulandshahrNews
#ChaudharyCharanSingh
#CongressParty
#KisanSamman
#RahulGandhi
#UPPolitics
#STVIndiaNews
#FarmersIssue
#BreakingNews











