संभल से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर।
जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले हथौड़े और लोहे की रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या की। इसके बाद शव को ग्राइंडर मशीन से काटा गया। शव का धड़ नाले में फेंका गया, जबकि अन्य अंगों को गंगा नदी में बहा दिया गया।
हत्या के बाद पत्नी ने शक से बचने के लिए पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते यह हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन बरामद कर ली है और दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
📺 STV India News – सच की आवाज़
#SambhalNews
#Chandausi
#MurderCase
#CrimeNews
#WifeKilledHusband
#IllegalRelationship
#UPCrime
#BreakingNews
#STVIndiaNews











