बुलंदशहर: स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन | Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़ बुलंदशहर।
जिला बुलंदशहर के कस्बा बीवी नगर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के प्रांगण में सांसद खेल महोत्सव प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन पांच–पांच खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।

प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती जैसे प्रमुख खेल शामिल रहे। पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर भोला सिंह रहे, जबकि दूसरे दिन सांसद बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। सांसद खेल महोत्सव में दूर-दराज से आई अनेक टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे, वहीं एनसीसी के छात्रों ने संगीत के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

#BreakingBulandshahr
#SansadKhelMahotsav
#BulandshahrNews
#SportsNews
#BibiNagar
#BLVerma
#DrBholaSingh
#SchoolSports
#UPNews
#HindiBreakingNews

Translate »
Need Help?