ग्राम समाज की भूमि को लेकर किसान यूनियन महाशक्ति का अल्टीमेटम, तहसील में दी भू-हड़ताल की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़ बुलंदशहर।
शिकारपुर तहसील क्षेत्र के अकरवास कनैनी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमाता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के तहसील उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर भूमि को खाली कराने की मांग की है।

किसान नेता ने तहसील प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप है कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने वालों के साथ लेखपाल और कानूनगो की साठगांठ बनी हुई है।

तहसील उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया, तो चौथे दिन से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भू-हड़ताल शुरू की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

👉 बाइट – चंद्रवीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति

#BreakingBulandshahr #KisanUnion
#BhartiyaKisanUnion #GramSamajLand
#LandEncroachment #ShikarpurTehsil
#BulandshahrNews #KisanAndolan #UPNews #HindiBreakingNews

Translate »
Need Help?