ब्रेकिंग न्यूज – बुलंदशहर
हापुड़–बुलंदशहर मार्ग पर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के मिट्ठेपुर गांव में दर्दनाक सड़क हादसा।
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार जितेंद्र उर्फ भीम (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा साथी सगीर मामूली रूप से घायल बताया जा रहा है।
मृतक जितेंद्र उर्फ भीम, निवासी गांव खुशहालपुर, अपने साथी के साथ गुलावठी से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।
भीम बिजली फिटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
👉 ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें — STV INDIA NEWS
#Bulandshahr #Gulawathi #RoadAccident #BikeAccident #BreakingNews
#STVIndiaNews #UPNews #BulandshahrNews #HapurBulandshahrRoad #TruckAccident
#PoliceInvestigation #SadNews #CrimeNewsUP #LatestNewsIndia











