अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों से वसूला जुर्माना#bulandshahar

बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर

एसटीवी इंडिया न्यूज़ की खबर का हुआ बड़ा असर

एसटीवी इंडिया न्यूज़ ने कुछ समय पहले प्रमुखता से चलाई थी अतिक्रमण के खिलाफ खबर

स्याना कस्बे में लगातार हो रहे अतिक्रमण पर संज्ञान लेते हुए

कोतवाली स्याना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा व ई ओ सेवाराम राजभर ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ की कार्यवाही

अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया अपना पीला पंजा, कड़ी कार्रवाई के साथ वसूला जुर्माना

स्याना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर और कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए और जुर्माना वसूला गया।

नगर पालिका प्रशासन ने अभियान से पहले सभी दुकानदारों और मकान मालिकों को नोटिस जारी कर स्वयं अपने स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। चेतावनी के बावजूद भी कई जगह अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

नगर पालिका अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि—
“अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर में नियमित निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है। प्रशासन का कहना है कि जनता की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Translate »
Need Help?