बुलंदशहर: NH-34 पर कार सवारों का हुड़दंग, स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

बुलंदशहर में यातायात माह की शुरुआत के साथ ही नेशनल हाईवे-34 पर कार सवार युवकों का हुड़दंग सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करीब आधा दर्जन कारों में सवार युवक तेज़ रफ्तार में स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं।
युवक कार की विंडो से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना गुलावठी से बुलंदशहर हाईवे पर हुई, जहां हुड़दंगियों ने बाइक सवार व अन्य वाहनों को साइड मारकर जान जोखिम में डाल दी।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराज़गी है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ट्रैफिक माह के दौरान ऐसी घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

#BulandshahrBreaking #TrafficMonth #NH34 #StuntVideo #CarStunt #RoadSafety #BulandshahrNews #UPNews #ViralVideo #Gulawathi #TrafficRules #DangerousDriving #STVIndiaNews

Translate »
Need Help?