बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आई है।
अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-91 पर गांव हलपुरा के पास घने कोहरे के चलते आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए।
इस हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया गया, फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य है।
👉 बाइट – शोभित कुमार, सीओ खुर्जा
देखिए पूरी अपडेट सिर्फ STV INDIA NEWS पर।
#BreakingNews
#Bulandshahr
#FogAccident
#NH91
#RoadAccident
#UPNews
#ArniaPolice
#TrafficJam
#STVIndiaNews
#KhurdjaCO











