बुलंदशहर के सिकंदराबाद में 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ में बलरामपुर निवासी राजू और लखीमपुर निवासी वीरू पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
दोनों आरोपी सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक गांव में किराए के मकान में रह रहे थे।
आरोप है कि दोनों ने पड़ोस में रह रहे फिरोजाबाद निवासी युवक की 4 साल की मासूम बच्ची की हत्या की थी।
मृतका के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को छत से फेंककर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद से पुलिस नामजद आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के कब्जे से तमंचे, ज़िंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
यह मुठभेड़ सिकंदराबाद के कांवरा रोड पर हुई।
#BulandshahrBreaking
#Sikandrabad
#PoliceEncounter
#CrimeNews
#MinorGirlMurder
#UPPolice
#BulandshahrPolice
#BreakingNews
#STVIndiaNews











