स्याना में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, डॉक्टर के इस्तीफे के बाद भी चल रही थी मशीन | Breaking News

बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर।
कस्बा स्याना में स्वास्थ्य विभाग ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। यह कार्रवाई फार्म हाउस के पास स्थित सेंटर पर की गई, जहां डॉक्टर के इस्तीफे के बावजूद अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में पाई गई।

एसीएमओ एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, प्रिंटर सहित अन्य उपकरण सील किए, वहीं रजिस्टर और जरूरी दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में ले लिए गए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिना पंजीकृत चिकित्सक के मशीन चलाना पीसीपीएनडीटी एक्ट का गंभीर उल्लंघन है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#BreakingBulandshahr
#SiyanaNews
#BulandshahrNews
#UltrasoundCenterSealed
#PCPNDTAct
#HealthDepartmentAction
#UPNews
#IllegalUltrasound
#Sayana
#HindiBreakingNews

Translate »
Need Help?