“साहब, जिंदा हूं मैं!” — कानपुर में मृत घोषित युवक थाने पहुंचा | STV India News

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आई चौंकाने वाली घटना!
घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को लावारिस शव समझकर मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन अगले दिन वह खुद थाने पहुंच गया और बोला —
“साहब, मैं जिंदा हूं… मेरा पोस्टमार्टम मत करो!”

लाल शर्ट और काली पैंट पहने शव की पहचान युवक की बहन ने अपने भाई अजय शंखवार के रूप में की, और पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेकिन अगले ही दिन अजय खुद थाने आ पहुंचा — जीवित!

अजय एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है और उसके पास मोबाइल नहीं है।
पुलिस ने तत्काल पोस्टमार्टम रुकवाया और अब असली शव की शिनाख्त में जुट गई है।
घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

देखिए पूरी रिपोर्ट STV India News पर।

#kanpurnews #breakingnews #AjayShankhwar #KhatarnakGalti #uppolice #ghatampur #ZindaHuMain #PostmortemStopped #stvindianews #viralnewsindia #upbreaking #strangenews #hindinews

Translate »
Need Help?