सातवीं की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी, लोगों को किया जागरूक

बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत समय द स्कूल बैनीपुर की कक्षा-7 की छात्रा कनिका भारद्वाज को एक दिन के लिए एसएचओ का कार्यभार सौंपा गया। कनिका ने थाने में आने वाली शिकायतें सुनीं, कार्यक्षेत्र का निरीक्षण किया और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। विद्यालयों में जाकर बच्चों को सरकारी अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बेटी को थाना प्रभारी की कुर्सी पर देखकर परिजनों ने गर्व महसूस किया।

#Bulandshahr #MissionShakti #GirlPower #StudentSHO #KanikaBhardwaj #WomenEmpowerment #UPPolice #BulandshahrNews

Translate »
Need Help?