लखनऊ राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। थाना पारा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेदर्दी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने देर रात घर का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर खींचा और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया।
बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पर भी आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#LucknowNews #BreakingNews #MurderCase #UPCrime #ParaThana #CrimeNews #UPPolice #CapitalNews #STVIndiaNews











