बुलन्दशहर में पुलिस मुठभेड़: जाली करेंसी छापने वाला 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार 🔫

बुलन्दशहर से बड़ी खबर सामने आई है। थाना ककोड़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जाली करेंसी छापने वाले 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पीछा करने पर बदमाश की बाइक फिसल गई, जिसके बाद खुद को घिरता देख उसने दोबारा पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ लेफ्टी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से वांछित था और जिस पर एसएसपी द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने मौके से चोरी की स्प्लेंडर बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ जाली नोट छापकर बाजार में चलाने से जुड़े कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

BulandshahrNews
#Syana
#IllegalMining
#खननमाफिया
#BreakingNews
#UPNews
#AdministrationFailure
#IllegalMiningInUP
#LocalNews
#GroundReport
#SyanaKotwali

Translate »
Need Help?