बुलंदशहर के गुलावठी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी घी बनाने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया। छापेमारी में 5000 किलो से ज्यादा लैक्टोज, माल्टोडेक्सट्रिन, व्हे पाउडर, ग्लूकोज़ और पैराफिन ऑयल बरामद हुआ। दो गोदाम सील किए गए और 5 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। विभाग का दावा है कि इस नेटवर्क की पहुंच कई जिलों तक हो सकती है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
#BulandshahrNews #BreakingNews #FoodSafety #MilavatiGhee #Bulandshahr #Gulavathi #CrimeNews #UPNews #FoodAdulteration











