बुलंदशहर में अवैध मिट्टी खनन का कहर! किसान के खेत से सैकड़ों घन मीटर मिट्टी चोरी | माफिया बेलगाम

बुलंदशहर से बड़ी खबर।
डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम सतोहा में अवैध मिट्टी खनन माफियाओं ने किसान के खेत को निशाना बना लिया। आरोप है कि बिना अनुमति जबरन सैकड़ों घन मीटर मिट्टी खोद ली गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है।

पीड़ित किसान का कहना है कि उसने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। खनन माफियाओं ने खुलेआम धमकी देते हुए कहा— “जिससे कहना हो कह दो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

सूत्रों के मुताबिक अफजलपुर निवासी शैतान सिंह और लैदरखेड़ा निवासी अजीत पर अवैध खनन का आरोप है। इतना ही नहीं, खनन के चलते सरकारी सड़क और पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है।

मामले में वायरल ऑडियो सामने आया है, जिसमें नायब तहसीलदारों के संरक्षण में खनन कराए जाने का दावा किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि घने कोहरे के बावजूद अवैध खनन जारी रहा, जिससे प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

#BreakingBulandshahr
#IllegalMining
#BulandshahrNews
#Dibai
#MiningMafia
#KisanKeSathAnyay
#UPNews
#SoilMining
#Corruption
#HindiBreakingNews

Translate »
Need Help?