बुलंदशहर: असम राइफल्स के जवान अरुण राघव का अंतिम संस्कार | नम आँखों से अंतिम विदाई | STV NEWS

बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के नगला करन गांव के रहने वाले असम राइफल्स के जवान अरुण राघव का पार्थिव शरीर मणिपुर से गांव पहुंचा।
4 दिसंबर को हृदयगति रुकने से जवान की मौत हो गई थी।
सेना की टुकड़ी जब तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह लेकर गांव पहुंची तब माहौल गमगीन हो गया। जवान के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पत्नी और माता बेसुध हो गईं, जबकि परिजन रो-रोकर बुरा हाल रहे।
जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

STV INDIA NEWS

Bulandshahr Latest News

#Bulandshahr #AssamRifles #ArunRaghav #IndianArmy #FinalFarewell #ArmyNews #Manipur #STVIndiaNews #DeshKeJawan #SadNews #BulandshahrNews #ArmyMartyr #BreakingNews #IndiaNews

Translate »
Need Help?