बिजनौर ब्रेकिंग न्यूज़
अफजलगढ़ क्षेत्र में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर नदी के पुल से नीचे जा गिरी, जिसमें करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
हादसा अफजलगढ़ के रहमान टाइल्स के पास बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुँची और सभी घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी अफजलगढ़ में उपचार के लिए भेजा गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
👉 ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें — STV INDIA NEWS
#Bijnor #Afzalgarh #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews
#STVIndiaNews #UPNews #BijnorNews #LatestNews #BusFellFromBridge
#AccidentToday #RescueOperation #PoliceInvestigation #IndiaNews











