बच्चों में होने वाली बीमारी को लेकर किया गया विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन#health#breakingnews

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर

– ग्वालियर में बच्चों की हड्डियों और जोड़ों के विकारों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन

एंकर- ग्वालियर में ‘उपचार साथी’ संस्था द्वारा बच्चों की हड्डियों और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के लिए एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल , सेक्टर 8 के पेडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स के एसोसिएट डायरेक्टर और पेडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स के प्रमुख, डॉ. सोमेश विरमानी विशेष रूप से उपस्थित रहे
डॉ. विरमानी ने इस अवसर पर ‘बच्चों की हड्डियों और जोड़ों के विकार में समय के महत्व’ विषय पर जानकारी दी ।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि“जल्दी पहचान और समय पर इलाज बच्चों में होने वाली इन स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जिससे उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने में मदद मिल सकती है . उन्होंने लोगो को बताया कि “बच्चों में होने वाली इन समस्याओं को अक्सर शुरुआती चरणों में अनदेखा कर दिया जाता है, जिससे भविष्य में जटिलताएं बढ़ सकती हैं। यदि बच्चों की इन समस्याओं की कम उम्र में जाँच हो जाएँ तो बिना सर्जरी भी इनका इलाज मुमकिन होता है

इस स्वास्थ्य मेले के दौरान, डॉ. विरमानी ने कई बच्चों में क्लबफुट (मुड़ा हुआ पैर),हिप डिस्लोकेशन , सेरेब्रल पाल्सी और नॉक-नी (आपस में टकराने वाले घुटने) जैसी स्थितियों का सफलतापूर्वक डायग्नोसिस किया। लोगो को उनके बच्चों की स्थिति के बारे में विस्तार से समझाया गया और सही इलाज विकल्पों पर चर्चा की गई।

बाइट –डॉ. विरमानी बाइट -आयोजन डॉ

Translate »
Need Help?