बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आई है।
कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित फ्लिपकार्ट के बड़े वेयरहाउस पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है।
छापेमारी के दौरान मौके से पतंजलि ब्रांड का देसी घी बरामद हुआ, जिसकी खाद्य विभाग द्वारा सैंपलिंग की जा रही है।
चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले पतंजलि का देसी घी सैंपलिंग में फेल हो चुका है, इसके बावजूद फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री जारी थी।
इतना ही नहीं, वेयरहाउस में मौजूद गोदरेज और बैद्यनाथ ब्रांड के देसी घी की भी सैंपलिंग की जा रही है।
मामले को लेकर खाद्य विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है।
🎙️ बाइट: विनीत कुमार, सहायक अपर खाद आयुक्त, बुलंदशहर
#BulandshahrBreaking
#FlipkartWarehouse
#FoodDepartmentRaid
#PatanjaliGhee
#FoodSafety
#FakeGhee
#HealthAlert
#UPNews
#BreakingNews
#DesiGhee











