पीलीभीत से इस वक्त की बड़ी खबर
गांव जल्लूपुर में पति पत्नी में विवाद के बाद महिला की बांके से पति और जेठ ने की हत्या
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया की रहने वाली अनीता ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री नन्ही देवी की शादी अखिलेश निवासी जल्लूपुर थाना घुघंचाई के साथ बीस वर्ष पूर्व की थी। नन्ही देवी की दो पुत्रियां है जिनकी उम्र 13 और 15 वर्ष है। आरोप है कि एक माह पूर्व दोनों पुत्रियां घर से गायब हो गई। महिला ने अपने पति से पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर दोनों विवाद हो गया था। महिला की माँ अनिता सोमवार को अपनी वेटी के घर पहुंची थी। इस पर महिला अपनी माँ के साथ जाना चाहती थी पर अखिलेश ने भेजने से मना कर दिया था। मंगलवार समय लगभग एक बजे माँ वेटी थाने जा रही थी। तभी रास्ते में महिला का पति अखिलेश मिल गया और उसने पूछा कि आप लोग कहां जा रही हैं। इस पर नन्ही देवी ने माँ के साथ घर जाने की बात कही तभी अखिलेश वोला चलो में पहुंचा देता हूँ। इस पर अखिलेश अपनी सास अनिता को रोड पर छोड़कर नन्ही देवी को लाने की बात कहकर गया। आरोप है कि तभी अखिलेश का भाई अरविंद भी घर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर रास्ते में ही बांके से नन्ही देवी पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला का भाई रजनीश कुमार पहुचा और उसने अपनी बहन को बचाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।










