Advertisement

चितसोना अलीपुर और ढ़डरा में लगा Free Blood Checkup Camp | लोगों की मुफ्त जांच | By Sandeep Chaudhary

मेरठ जिले के गाँव चितसोना अलीपुर और गाँव ढ़डरा में समाजसेवी संदीप चौधरी जी द्वारा लगाए गए Free Full Body Blood Checkup Camps सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य गाँव के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान करना था।

पहला मुफ्त ब्लड चेकअप कैंप 12 फरवरी को गाँव चितसोना अलीपुर में लगाया गया, जबकि दूसरा 24 फरवरी को गाँव ढ़डरा, जिला मेरठ में आयोजित किया गया। इन दोनों कैंपों में गाँव के सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर अपनी जाँच करवाई और इस जनसेवा का लाभ उठाया।

इन स्वास्थ्य शिविरों में कई महत्वपूर्ण टेस्ट बिल्कुल मुफ्त किए गए, जिनमें शामिल थे:

• Lipid Profile
• Thyroid Test
• LFT & KFT
• CBC
• BSF

इन दोनों ही कैंपों में संदीप चौधरी जी स्वयं मौजूद रहे, ताकि पूरे आयोजन को सही तरीके से संचालित किया जा सके और गाँव के लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा सके।

इन कैंपों में किए गए सभी टेस्ट की रिपोर्ट्स ग्रामीणों को फिजिकल और डिजिटल दोनों रूप में उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को अपनी सेहत के बारे में सही जानकारी मिल सके।

संदीप चौधरी जी की इस पहल से न सिर्फ सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला, बल्कि गाँव में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ी है।

ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहिए STV India News के साथ।

#SandeepChaudhary
#BloodCheckupCamp
#FreeMedicalCamp
#MeerutNews
#VillageNews
#HealthCamp
#ChitsonaAllipur
#DhadhraVillage
#HealthAwareness
#STVIndiaNews
#FreeBloodTest
#MedicalCampIndia
#RuralHealth
#SocialWorkIndia
#LocalNewsIndia

Team STV India News BY Sandeep Chaudhary
Facebook Page: https://www.facebook.com/stvindianewsup
Instagram Page: https://www.instagram.com/stvindianews/

Translate »
Need Help?