बुलंदशहर में घने कोहरे ने एक और हादसे को जन्म दे दिया।
पहासू थाना क्षेत्र के सोमना रोड स्थित कसूमी गांव के पास कम विजिबिलिटी के कारण बाइक सवार रजवाहे में गिर गया।
राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार और बाइक को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
घने कोहरे की वजह से जनपद में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। प्रशासन और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है |
#BulandshahrBreaking
#BulandshahrNews
#FogAccident
#RoadAccident
#BreakingNews
#Pahasu
#SomnaRoad
#UPNews
#GhaneKohreKaKahar
#BikeAccident
#STVIndiaNews











