गाजियाबाद में किसान महापंचायत, वेव सिटी बिल्डर को राकेश टिकैत का 1 महीने का अल्टीमेटम

गाजियाबाद में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों की महापंचायत में शामिल हुए। वेव सिटी बिल्डर के खिलाफ आयोजित इस पंचायत में जमीन अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसानों ने अपनी मांगें रखीं।
वार्ता के बाद राकेश टिकैत ने वेव सिटी बिल्डर को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो किसान खुद ट्रैक्टर लेकर सड़क पर उतरेंगे और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि अमेरिका तानाशाही रवैया अपना रहा है और प्रधानमंत्री को दी जा रही धमकियों पर पूरा देश पीएम के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के समय किसान, जवान और नौजवान सब एक हैं।

#Ghaziabad #KisanMahapanchayat #RakeshTikait #BKU #WaveCity #FarmersProtest #KisanAndolan #GhaziabadNews #UPNews #BreakingNews #Farmers #LandAcquisition #KisanEkta #IndiaNews #DeshKeKisan #TollFreeKisan #PoliticalNews #LatestNews #HindiNews

Translate »
Need Help?