बुलंदशहर से इस वक्त बड़ी खबर
– खाताधारकों के खाते से 1 करोड़ 25 लाख रुपए की ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार।
पुलिस ने बैंक मैनेजर अजय कुमार, बैंक मित्र आकाश कुमार सहित साइबर ठग सचिन, रोचित, निर्भय अनिकेत को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन, और बैंक में ठगी करने वाले उपकरण, दर्जनों चेक बुक फर्जी चेक, कैंसिल चेक, प्रिंटर लैपटॉप अत्यधिक सामग्री बरामद।
लगातार पीएनबी बैंक से मिल रही थी लेनदेन में हेरा-फेरी की शिकायत।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने साइबर ठग और बैंक मित्र आकाश कुमार पर रखा था 25 हजार रुपये का इनाम।
बैंक मैनेजर और बैंक मित्र की मिली भगत से बैंक में एफडी करने के नाम पर खाताधारकों को लगाया जा रहा था चुना।
खाताधारकों के द्वारा क्राइम ब्रांच थाने में की थी लिखित शिकायत।
बैंक मित्र आकाश कुमार में सचिन कुमार को नौकरी पर रख खाते से एफडी करने के नाम पर खाते से पैसा निकाल मां पूनम, पिता विजय कुमार, भाई अनिकेत सचिन व निर्भय और ताऊ कुवंरपाल तथा भाई के दोस्त रोचित के खाते में करता था ट्रांसफर।
40 से 50 खातों में बिना ग्राहकों को बताएं बिना वाउचर व चेक के 100 से ज्यादा बार गलत तरीके से धनराशि का ट्रांजैक्शन कर किया गबन।
बुलंदशहर के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम का मामला।











