किशोर का शव छोड़ युवक फरार, परिजनों ने लगाया हत्त्या का आरोप#upnews#hindinews

मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़

मैनपुरी जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, राम किशोर के नाबालिग पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पड़ोस के दबंगों पर अगवा कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र स्थित गांव लोधीपुर का है। यहां रहने वाले शिवकुमार जाटव, जो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत हैं और भीम आर्मी संगठन के जिला महासचिव भी हैं, ने आरोप लगाया है कि उनके 14 वर्षीय पुत्र रुपेश की साजिश के तहत हत्या की गई है।

पीड़ित पिता शिवकुमार का कहना है कि गांव के ही निवासी रामकिशोर, छोटू, नितिन सहित अन्य लोग उनके परिवार से पुरानी रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके बेटे रुपेश को पहले अगवा किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर के बाहर फेंक दिया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रुपेश के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही बेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Translate »
Need Help?