काम के दौरान अचानक करंट आ गया, मजदूर को बचाने में मैं भी झुलस गया

निर्माणाधीन दुकान में करंट लगने से मजदूर झुलसा, बचाने में दुकान मालिक भी घायल
बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड, बुर्ज उस्मान चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निर्माणाधीन दुकान में काम कर रहा मजदूर आबिद हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
बताया जा रहा है कि लेंटर का जाल बांधते समय ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से करंट फैल गया, जिससे मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।
मजदूर को बचाने पहुंचे दुकान मालिक ताहिर भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।
घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

#Bulandshahr #KhurjaNews #BreakingNews #ElectricShock
#HighTensionLine #ConstructionAccident #STVIndiaNews

Translate »
Need Help?