आजमगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। थाना निजामाबाद पुलिस ने फर्जी उप-निरीक्षक बनकर शादी करने और लाखों की ठगी करने वाले अभियुक्त प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पीएसी सिपाही/दरोगा बताकर शादी की, दहेज में करीब 8 लाख रुपये, सोने के गहने और सामान लिया। बाद में UPSI चयन का झांसा देकर एक लाख रुपये और ठग लिए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दरोगा की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, कूटरचित नियुक्ति व ज्वाइनिंग लेटर, आधार-पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल और नकदी बरामद की है। मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
#AzamgarhNews #BreakingNews #FakeDaroga #UPPolice #FraudCase #CrimeNews #ShadiKeNaamParThagi #FakePolice #UPNews #STVIndiaNews











