बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़
अहमदगढ़ थाने में एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने आज अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई व्यवस्था देखकर थाना प्रभारी की सराहना की।
एसपी देहात ने लंबित विवेचनाओं को लेकर संबंधित दरोगाओं को गुणवत्ता पूर्वक और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल रहे।
एसपी देहात ने लोगों को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और सड़क यातायात को लेकर जागरूक किया और छोटी-छोटी घटनाओं को आपसी संवाद से सुलझाने की अपील की।
अहमदगढ़ थाना प्रभारी सहित पूरा स्टाफ निरीक्षण के दौरान मौजूद रहा।
👉 ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — STV INDIA NEWS
#Bulandshahr #Ahmedgarh #SPDehat #DrTejveerSingh #PoliceInspection
#UPPolice #BreakingNews #STVIndiaNews #ShantiSamiti #CyberCrimeAwareness
#MahilaSuraksha #TrafficAwareness #UPNews #LatestNews #CrimeNews











