लोकेशन जनपद बुलंदशहर यूपी
एंकर : बुलंदशहर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने विजय दिवस बलिदान सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन विराट फॉर्म हाउस में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान , भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। एनसीसी के कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिससे वातावरण सैनिक रेजीमेंट जैसा हो गया।
संगठन के महासचिव कैप्टन प्रेमशंकर शर्मा ने संगठन के उद्देश्य और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य देश की सुरक्षा और पूर्व सैनिकों की सेवा करना है।
समारोह में पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया और उनके युद्ध के संस्मरण सुनाए गए। अस्पताल द्वारा कैम्प लगाया गया, जिसमें शुगर, ब्लडप्रेशर, खून की जांच और ईसीजी की गई। दवाइयों का वितरण भी किया गया।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
बाईट : संजीव बालियान ( पूर्व केंद्रीय मंत्री )











